गौतम बुद्ध नगर: कमिश्नर के निर्देश पर जनपद में मिशन प्रतिभाग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, डीसीपी (महिला सुरक्षा) सुनीति सिंह रहीं मौजूद
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर बुधवार को जनपद में मिशन प्रतिभाग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर की डीसीपी (महिला सुरक्षा) सुनीति सिंह मौजूद रहीं। मिशन प्रतिभाग कार्यक्रम के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को गुड टच व बेड टच के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया है।