गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा पहुंचा कांग्रेस का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, जिला अधिकारी से किसानों को बिना शर्त रिहा करने की की मांग
ग्रेटर नोएडा स्थित लुक्सर जेल में बंद किसानों से मिलने के लिए बुधवार को कांग्रेस का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद के साथ अन्य सांसद मौके पर मौजूद रहे। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अधिकारी मनीष वर्मा से मुलाकात कर जेल में बंद किसानों को बिना शर्त तत्काल रिहा करने की मांग की है।