बिंदकी: चकमदा गांव में पूजा-पाठ कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दंपति सहित तीन लोग घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के चकमदा गांव में आगामी नवरात्र त्यौहार को लेकर मां दुर्गा की प्रतिमा रखी जानी है। रविवार तथा सोमवार की मध्य रात को दो पक्षों के बीच इस बात को लेकर विवाद और मारपीट हो गई की कार्यक्रम में कौन शामिल होगा कौन नहीं शामिल होगा। पुलिस ने सभी का मेडिकल कराया। सोमवार की सुबह 9:00 बजे पुलिस को तहरीर दी गई। जांच शुरू कर दी गई।