दतिया नगर: किलाचौक में फटाका साइलेंसर वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, साइलेंसर जब्त, ₹1000 का चालान
दतिया शहर के किलाचौक पर ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट बाइक से तेज आवाज में फटाखे छोड़ने वाले युवक पर कार्रवाई की। युवक मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़क पर शोर मचाते हुए निकल रहा था, तभी यातायात पुलिस की नजर उस पर पड़ गई। यातायात थाना प्रभारी सपना शर्मा ने तत्काल बाइक रुकवाकर जांच की। जांच में बाइक में अवैध फटाका साइलेंसर लगा मिला, जिसे मौके पर ही निकलवाया गया।