सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तकनीकी मॉडल एवं प्रोटोटाइप प्रतियोगिता का आयोजन
--
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में एवं शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़ के प्राचार्य डॉ. आर. पी. शांडिल्य के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज महाविद्यालय स्तर पर तकनीकी मॉडल एवं प्रोटोटाइप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की कुल 19 टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने तकनीकी मॉडल एवं प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान, नवाचार, रचनात्मकता एवं व्यावहारिक कौशल को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें नए विचारों को मूर्त रूप देने के लिए प्रेरित करना था।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समस्या समाधान की क्षमता एवं नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
8 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026