जमुई: 29 जुलाई से 2 अगस्त तक जमुई के सभी प्रखंडों के बीआरसी भवन में दिव्यांग शिविर का आयोजन होगा, सिविल सर्जन ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Jul 27, 2025 पटना द्वारा जारी पत्र के आलोक में आगामी 29 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी सिविल सर्जन डा. अमृत किशोर ने रविवार की देर शाम 6:00 बजे दी है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग शिविर में सभी प्रखंड के बीआरसी भवन में सुबह आयोजित की जाएगी। इस शिविर में 6 से 18 वर्ग आयु के सभी कोटि के दिव्यांग शामिल हो सकते हैं।