जमुई: योगिया गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, लोगों को दी गई अहम जानकारी
Jamui, Jamui | Jul 27, 2025 जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत योगिया गांव में रविवार की शाम 4:00 बजे तक नालसा की आदिवासियों के अधिकारों के संरक्षण एवं प्रवर्तन को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता राजकुमार यादव तथा अधिकार मित्र/ पारा विधिक सेवक प्रेम कुमार मरांडी के द्वारा किया गया।