जमुई: चाकू के हमले से घायल भाई-बहन का सदर अस्पताल में टांका लगाने का लिया ₹500, सीटी स्कैन में लिया ₹700 की जगह ₹5000
Jamui, Jamui | Jul 27, 2025 चाकू के हमला से घायल हुए सत्यम कुमार और उसकी बहन काजल कुमारी का इलाज के नाम पर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 500 रुपया लेने और सीटी स्कैन करवाने के एवज में 700 की जगह 5000 रुपया लेने का मामला सामने आया है। यह आरोप घायल की मां ने रविवार की दोपहर 1:00 बजे सदर अस्पताल में कार्यरत वार्ड ब्वाय और सिटी स्कैन कर्मी पर लगाया है।