जमुई: मड़वा गांव में एक सप्ताह से लटके बिजली तार से युवक झूलसा, गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 27, 2025 जमुई के सदर प्रखंड क्षेत्र के मड़वा गांव में रविवार की दोपहर 2 बजे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। 21 वर्षीय आकाश कुमार नामक किसान 11 हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।घटना उस समय हुई जब आकाश खेत से काटे गए मवेशी का चारा अपने सिर पर लेकर जा रहा था। वह अचानक पास से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया।