जमुई: बरमानिया गांव में पुलिस नोटिस से नाराज दबंग ने कुदाल से किया हमला, चार लोग घायल, तीन को सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 27, 2025 जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बरमनिया गांव में रविवार दोपहर 1 बजे एक दबंग व्यक्ति ने अपने छोटे भाई के परिवार पर हमला कर दिया। देवन यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तेजधार कुदाल और लोहे की खंती से हमला किया, जिससे चार लोग घायल हो गए। वही तीन घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।