सिंगरौली: प्रभारी मंत्री संपतिया उईके ने अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में समूह की महिलाओं से किया संवाद, डीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
हमारे देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर आज महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने का पुनीत कार्य कर रहे है।महिलाओ को बड़ावा देने के लिए योजनाएं मील का पत्थर साबित हो रही है।उक्त आशय का उद्बोधन अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में स्वच्छता में आजीविका मिशन समूह के महिलाओं के सम्मेलन के दौरान प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईक ने दिया है।