सिंगरौली: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के तहत अमलोरी परियोजना द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के तहत अमलोरी परियोजना क्षेत्र द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर अमलोरी के प्रबंधन के सहयोग से छात्र-छात्राओं के मध्य स्वच्छता की पाठशाला का किया गया आयोजन। पाठशाला में नोडल अधिकारी स्वच्छता के माध्यम से छात्र-छात्राओं के मध्य प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी की।