शुजालपुर: मंडी में कृषि उपज की नीलामी में कैबिनेट मंत्री इंद्र सिंह परमार शामिल, किसानों से किया संवाद
कृषि उपज मंडी शुजालपुर में आयोजित कृषि उपज की नीलामी प्रक्रिया में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री इंद्र सिंह परमार मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों एवं व्यापारियों से आत्मीय संवाद कर कृषि उपज के भाव और मंडी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंत्री परमार ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य