नुईया गांव के पास आज सुबह चार जंगली हाथियों का झुंड घूमता हुआ देखा गया। सुबह करीब 6 बजे बंद पड़ी सीडीएन रुगंटा खदान और आसपास के खदान क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। हाथियों के गांव मे घूसने की यह कोई नई घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार हाथियों का झुंड इस इलाके में देखा जा चुका है। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है।