विश्वकर्मा जयंती पर कारीगरों को चेक और टूल किट वितरित, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हुआ आयोजन
संतकबीरनगर । विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खलीलाबाद विधायक अंकुरराज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान, डीएम आलोक कुमार और सीडीओ जयकेश त्रिपाठी मौजूद रहे।
इस दौरान भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक और टूल किट वितरित कर सम्मानित किया गया।
वहीं, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के तहत मार्जिन मनी ऋण पोर्टल के शुभारंभ का सजीव प्रसारण भी देखा और सुना गया।
#SantKabirNagar #VishwakarmaJayanti #SevaSankalpAbhiyan #YogiAdityanath #BreakingNews