#रामनगरहैडलाइन - पूर्व निर्धारित नियमानुसार उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन, उत्तराखंड, संयोजक मंडल रामनगर द्वारा फेडरेशन की 12 सूत्रीय न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन के प्रथम चरण के आठवें दिवस में जन जागरण कार्यक्रम के तहत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय रामनगर के नेतृत्व में #आरटीओ कार्यालय में गेट मीटिंग करते हुए मिनिस्ट्रियल कार्मिकों के साथ जन जागरण अभियान किया गया, अभियान मीटिंग का संचालन मोहित सिंह राठौर द्वारा किया गया, बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी द्वारा 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार एवं शासन को आंदोलन करके नोटिस जारी किया गया है, मीटिंग में सभा को जिलामंत्री सोमपाल सिंह चौहान, मीडिया संयोजक ललित मोहन सती, रजत आर्या, विनीत तोमर, राजू सुमन, राज कुमार, गुलशन कुमार, शबनम जहाँ, हर्षिता दानी, मु० आज़म, हर्ष रत्नाकर आदि ने संबोधित करते हुए एकजुट होकर आंदोलन में सहभागिता करने की अपील की है।
#forestnews #newsviral #Newsvideo #Ramnagar