पचपदरा: बालोतरा जिले के कल्याणपुर पंचायत समिति क्षेत्र के वार्ड 10 में सदस्य पद के लिए उपचुनाव का मतदान जारी
बालोतरा जिले के कल्याणपुर पंचायत समिति क्षेत्र के वार्ड 10 में सदस्य पद के लिए उपचुनाव का मतदान चल रहा है। यह उपचुनाव पूर्व प्रधान उमेदसिंह अराबा के निधन के कारण कराया जा रहा है।भाजपा ने दिवंगत उमेदसिंह की पत्नी कृष्णा कंवर को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की ओर से मीना चौधरी मैदान में हैं।