हरिद्वार: पुलिस ने हजाराग्रांट गांव से अपराधिक गतिविधियों में शामिल 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
सिडकुल थाना पुलिस ने आज हजाराग्रांट गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम आबिद है जिसके ऊपर सिडकुल थाने में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।