हरिद्वार: पथरी थाना पुलिस ने शाहपुर चौराहे से दो गौ तस्करों को किया गिरफ्तार, गोवंश किया बरामद
पथरी थाना पुलिस ने शाहपुर चौराहे से दो गौ तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की। जिनके कब्जे से गोवंश को भी छुड़ाया गया। आरोपियों के नाम तालिब और राजा हैं। गोवंश की तस्करी से पहले ही दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आज ही दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है।