हरिद्वार: लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार के लिए हरिद्वार/देहरादून के ग्रामीणों का भारी जनसमर्थन जुटने से बढ़ी विरोधियों की मुश्किलें
हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार इन दिनों ग्रामीण इलाकों में भी जमकर छाए हुए हैं। लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार द्वारा निजी खर्च पर 501 गरीब और अनाथ कन्याओं के विवाह के अलावा गरीबों के मकान निर्माण का डंका बज रहा है। इन तमाम कारणों से देहरादून और हरिद्वार क्षेत्र में ग्रामीणों का भारी जनसमर्थन लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार के पक्ष में है।