हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने रानी गली और कुंज गली से दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, देसी शराब के कुल 82 पव्वे किए बरामद
हरिद्वार कोतवाली लोकसभा चुनाव के मध्यनजर अवैध शराब का काला कारोबार करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने आज रानी गली और कुंज गली से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से देसी शराब के कुल 82 पव्वे भी बरामद हुए। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।