बारां: शहीद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन पर्ची के लिए पंजीयन होगा, नहीं लगेगी कतारे
Baran, Baran | Jun 16, 2025 शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल में अब मरीजों को ओपीडी पर्ची और जांच के लिए घंटों कतार में नहीं लगना पड़ेगा। यहां अब्बा आधारित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी है।इसके लिए ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर क्यूं आर कोड लगाए गए हैं इसको स्कैन करते ही मरीज का ओपीडी रजिस्ट्रेशन हो जाएगा इसके बाद वह टोकन संख्या के आधार पर संबंधित डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगे।