बारां: एन एच 27 फलदी रामपुरिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हुआ
Baran, Baran | Jun 15, 2025 एन एच 27 फल्दी रामपुरिया के पास रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूवा राम ने बताया कि रामेश्वर पुत्र हजारीलाल 25 वर्ष निवासी निमोदा थाना फतेहगढ़ भंवरगढ़ के समीप फल्दीरामपुरिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया।