बारां: शहर के मेला ग्राउंड में बेहोशी की हालत में मिले लावारिस व्यक्ति को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया
Baran, Baran | Jun 15, 2025 शहर के मेला ग्राउंड में रविवार को बेहोशी की हालत में लावारिस हालत में मिले एक व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूवा राम ने बताया कि मेला ग्राउंड में एक अज्ञात व्यक्ति लावारिस हालत में बेहोश पड़ा था जिसे 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।