बारां: बालूंदा के पास नदी में मिला चार दिन पुराना शव, शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया
Baran, Baran | Jun 16, 2025 बालूंदा के पास नदी में एक युवक शव मिला है उप जिला चिकित्सालय के प्रभारी डॉ सौभागमल मीणा ने सोमवार सुबह 8:00 बजे बताया कि रामाअवतार बैरागी पुत्र धन्नालाल बैरागी 45 वर्ष निवासी कलमंडा मध्य प्रदेश का 4 दिन पुराना शव मिला था।उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।