ऊन: युवक ने फोन में वीडियो और फोटो दिखाकर युवती का रिश्ता तुड़वाया, पिता ने झिंझाना थाने में दर्ज कराया मुकदमा
Un, Shamli | Jul 31, 2026 झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी से फोन पर बात करता था, जिसे कई बार समझाया गया, लेकिन आरोपी नही माना। पिता ने बताया कि उन्होने बेटी का रिश्ता तय कर दिया था, लेकिन आरोपी युवक ने अपने पास मौजूद फोटो—वीडियो को दिखाकर रिश्ता तुड़वा दिया और अब ब्लैकमेल कर रहा है। केस दर्ज किया गया है।