बीरपुर: एनडीए की जीत पर बीरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
बेगूसराय में लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद एनडीए समर्थकों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। प्रखंड क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं व नेताओं ने कहा कि इस बार भी नरेंद्र मोदी व विकास के नाम पर लोगों ने वोट किया है। सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक छोटे लाल सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक बार फिर भाजपा एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी।