ठाकुरगंगटी: सावन की अंतिम सोमवारी पर सभी शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, अन्तेश्वर नाथ महादेव का हुआ रुद्राभिषेक
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी शिवालियों में सावन की अंतिम सोमवारी पर शिव भक्तों की अहले सुबह से ही भीड़ लगी रही। चपलेश्वर नाथ महादेव मंदिर बूढ़ानाथ महादेव मंदिर चंद्रेश्वर महादेव मंदिर तथा शिवदानी महादेव मंदिर महुआरा में जहां उत्तर वाहिनी गंगा से लाकर शिव भक्तों ने जलार्पण किया वही अंतेश्वर नाथ महादेव का गुरु धाम के पंडितों की देखरेख में रुद्राभिषेक पूजा हुई।