जमुई: इंडियन इंक्लूसिव पार्टी ने अवैध नर्सिंग होमों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन
Jamui, Jamui | May 23, 2026 इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के जिलाध्यक्ष शंभू कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार 1 बजे के करीब एक प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन से मुलाकात कर जिले में नियम विरुद्ध संचालित निजी नर्सिंग होम, क्लिनिक एवं पैथोलॉजी केंद्रों की जांच कराने की मांग की। इस संबंध में सिविल सर्जन को एक ज्ञापन सौंपा गया।