महसी: महसी में एसडीएम ने अधिवक्ता पर भड़के, हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, अधिवक्ता ने लगाए गंभीर आरोप
वीडियो महसी तहसील परिसर का है।आरोप है कि सरकारी जमीन को लेकर अधिवक्ता भारत प्रसाद मिश्रा अपनी बात रखने एसडीएम के पास गये थे। तभी वार्तालाब के दौरान एसडीएम राजेश अग्रवाल उग्र हो गए। तेज आवाज में फटकार लगाते हुए अधिवक्ता के सीट तक पहुंच गए। यह सब देख सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पास खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बनकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया