देव दीपावली पर 5100 दीपों से जगमगाया राय माता मंदिर, भक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम
महंत दशमी गिरी महाराज के सानिध्य में हुआ भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से रोशन हुआ मंदिर परिसर; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग
बिसाऊ। देव दीपावली के पावन अवसर पर गांगियासर स्थित राय माता मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। महंत दशमी गिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में 5100 दीप प्रज्वलित किए गए। हजारों दीपों की जगमगाती रोशनी से मंदिर परिसर आलोकित हो उठा। दीपों की मनमोहक छटा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन में मंदिर कमेटी अध्यक्ष लादूराम बड़सर, कृष्ण कुमार जानू, ओमप्रकाश कपूरिया, अंकित जालिमपुरा, रामेश्वर गिरी जी महाराज, सरदार सिंह शेखावत, विमल जोशी, प्रकाश, विजय कुमार, दिलीप सिंह चौहान, ओमप्रकाश जांगिड़ परिवार सहित करिश्मा चौधरी, नीतू, गुड़िया, लक्ष्मी, रितु, भावना एवं टीना सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
#देवदीपावली #रायमातामंदिर #गांगियासर #दीपोत्सव #5100दीप #महंतदशमीगिरीमहाराज #राजस्थानधर्म #आस्था #भक्ति #ShekhawatiExpress
Jhunjhunun, Jhunjhunu | Nov 24, 2026