डिंडौरी: कलेक्टर ने आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए निगरानी समिति गठित की
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिले में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर निगरानी समिति गठित करते हुए आदेश जारी किया । दरअसल मंगलवार शाम 7:00 बजे जिला जनसंपर्क अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी की पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर निगरानी समिति गठित करते हुए आदेश जारी किए गए हैं ।