बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के हरौली गांव में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, चार घायल, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया
Barh, Patna | Jul 24, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के हरौली गांव में गुरुवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया स्थानीय एक व्यक्ति ने बताया फायरिंग भी की गई, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। इस घटना में कुल चार लोगों के घायल होने की सूचना है।पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर विधि सम्मत कार्रवाई में जुट गई है।