छतरपुर: हिम्मतपुरा में स्थित पैतृक जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा,आदिवासी परिवार ने एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
सटई थाना क्षेत्र के हिम्मतपुरा के रहने वाले आदिवासी परिवार ने आज 3 जुलाई दोपहर 2:00 एसपी ऑफिस में आवेदन दिया,जहां उन्होंने बताया कि उनके पैतृक जमीन पर दबंगों के द्वारा कब्जा किया जा रहा है। ना बुवाई करने दी जा रही हो अगर खेत पर जाते हैं तो जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है।