ब्यौहारी: ब्यौहारी के ग्राम पंचायत आखेटपुर में संभाग स्तरीय जनकल्याण शिविर का आयोजन, विधायक हुए शामिल
ब्यौहारी के ग्राम पंचायत आखेटपुर में संभाग स्तरीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जन कल्याण शिविर में 299 आवेदन हितग्राहियों के प्राप्त हुए जिसका निराकरण यथा संभव किया गया। इसमें विधायक शरद कोल,संयुक्त आयुक्त विकास मगन कनेश, एसडीएम ज्योति परस्ते ,सीईओ विजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। शनिवार की शाम 4:00 बजे यह जानकारी दी गई है।