ब्यौहारी: ब्यौहारी के जूनिया टोला में महिला के साथ मारपीट, घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया
मामूली बात पर विवाद होने पर मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना ब्यौहारी के जूनिया टोला में हुई है घटना में एक महिला घायल हुई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की डायल 100 मौके पर पहुंच घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार की सुबह 8,30 बजे दी है।