ब्यौहारी: ब्यौहारी के बनासी गांव में हाथियों का झुंड, लोगों में दहशत, वन विभाग कर रहा निगरानी
ब्यौहारी के बनासी गांव में शुक्रवार एवं शनिवार की रात हाथियों के झुंड ने दस्तक दे दी, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। यहां 10 से अधिक हाथियों का झुंड गांव में पहुंचा, जिसे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गए।