ब्यौहारी: 420 के मामले में छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने ब्यौहारी से दो लोगों को हिरासत में लिया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से पुलिस शुक्रवार की दोपहर ब्यौहारी पहुंची और दो लोगो को अपनी हिरासत में लेकर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के लिए रवाना हो गई। बताया गया कि दोनों लोगों पर 420 के तहत मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दर्ज है जिसकी पड़ताल के लिए पुलिस यहां आई थी। दोनो लोग ब्यौहारी के रहने वाले है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार की शाम 5 बजे दी है।