आगर रोड स्थित राजीव नगर निवासी एक परिवार बेटी की शादी से लौटते समय हमले का शिकार हो गया। परिजन महू से बस द्वारा उज्जैन लौट रहे थे। सावेर थाना क्षेत्र के खान बड़ोदिया गांव में बस चालक चाय दुकान के पास वाहन रोककर घर चला गया। इसी दौरान दुकान संचालक से विवाद हो गया। विरोध करने पर 50 से अधिक ग्रामीणों ने बस पर हमला कर दिया। महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों से मारपीट