धमतरी: ग्राम नवागांव में आयोजित जल जगार उत्सव में ग्रामीणों को पानी बचाने के उपायों की दी गई जानकारी
जिले में बरसात के पानी को संरक्षित करने के उद्देश्य से कलेक्टर नम्रता गांधी की पहल पर जल जगार उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नवागांव में आयोजित जल जगार उत्सव के अवसर पर नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने जल संरक्षित करने के संबंध में पेंटिंग बनाया।