धमतरी: शहर में जगह-जगह सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति के दीर्घायु होने की कामना की
वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। आज वट सावित्री पर महिलाओं ने व्रत रख वट वृक्ष की पूजा की। इसके बाद विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा व परिक्रमा के बाद सावित्री एवं सत्यवान पर आधारित कथा श्रवण किया। और मंगल आरती कर पति के दीर्घायू एवं अखंड सौभाग्य के लिए कामना की।