धमतरी: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वार्ड स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन,चलाया गया जागरूकता अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार वार्ड स्तरीय कार्यक्रम धमतरी शहर में आयोजित किया गया। जिसमे निगम के समस्त 40 वार्ड में वार्ड सहायक राजस्व निरीक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आंगनवाड़ी सहायिका ,मितानीन ,सामाजिक कार्यकर्ता ,राशन दुकान सेल्समैन एवं वार्ड की इच्छुक नागरिक इत्यादियों की बैठक आयोजित की गई।