धमतरी: धमतरी युवा सतनामी समाज ने गिरौदपुरी धाम में जैतखाम को कटाने वाले मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी को सौपा ज्ञापन
सतनामी समाज के कोमल संभाकर ने बताया कि गुरु अमरदास गुफा गिरौदपुरी धाम में सुनियोजित ढंग से जैतखाम को काटे जाने एवं लोहे के दरवाजा को तोड़ा गया है। जिससे समाज की धार्मिक भावनाओं एवं आस्था को चोट पहुंचा है। कहा कि घटना का सही-सही जांच हो तथा इस घटना में संलिप्त वास्तविक अपराधियों एवं मुख्य अपराधियों की गिरफ्तारी हो।