धमतरी: बठेना वार्ड में एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी
जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी शहर के बठेना वार्ड निवासी प्रकाश सिन्हा ने आज सुबह अपने घर में फांसी लगा लिया था। जिसे फांसी के फंदे से उतार कर परिजन तत्काल मसीही अस्पताल लाया। यंहा लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।वही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौप दिया।पुलिस का कहना है कि खुदकुशी के कारण अज्ञात है।