दातागंज: दातागंज नगर में भाजपा नेता शैलेश पाठक के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
गुरुवार शाम को दातागंज नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें ब्राह्मण महा सभा के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शैलेश पाठक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित किए है।