बक्सर: इटाढ़ी रेलवे फाटक खोलने की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, रेल चक्का जाम करने की चेतावनी
Buxar, Buxar | Jul 13, 2026 इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक खोलने की मांग को लेकर अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और रेलवे व जिला प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए मोर्चा के सरोज राजभर ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की मांग है।