खैरथल: खैरथल जिले में 14 अगस्त को 6 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया कि 14 अगस्त को ग्राम पंचायत बार ग्रामीण सेवा शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। 14 अगस्त को उपखंड किशनगढ़ बास की ग्राम पंचायत बघेरी कला स्थित अटल सेवा केंद्र में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह कोटकासिम की ग्राम पंचायत हरसोली और तिजारा की ग्राम पंचायत बेरला में भी शिविर का आयोजन होगा।