रायबरेली: जिले के थानों, चौकियों व कार्यालयों में तैनात निरीक्षकों और उप निरीक्षकों पर SP की कार्रवाई, किए गए बदलाव
जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने,बुधवार को विभिन्न थानों चौकियों व कार्यालयों में तैनात,थाना अध्यक्षों निरीक्षकों उप निरीक्षकों के,कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है। एक साथ पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण होना चर्चा का विषय बना हुआ है।किसी थानेदार की कुर्सी बरकरार है।तो किसी की छिन गई है।एसपी कार्यालय में रहे निरीक्षको भी थानों में तैनाती दी गई है।