प्रतापगढ़: महिला कांग्रेस की जिला संगठनात्मक बैठक संपन्न, 33 प्रतिशत महिला आरक्षण और 'संसद चलो' अभियान पर हुई चर्चा
प्रतापगढ़। मनावला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महिला कांग्रेस की जिला संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा आशीष शर्मा ने की। बैठक में महिला कांग्रेस की सह प्रभारी करुणा देवी तथा प्रतापगढ़ प्रभारी शफीना खान विशेष रूप से मौजूद रहीं। बैठक में जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, मंत्री,