*बांदा: अतर्रा में चोरी का खुलासा, दो सगे भाइयों को पुलिस ने दबोचा, जेवरात से लेकर फ्रिज-पंखा तक बरामद*
थाना अतर्रा पुलिस ने ग्राम नगनेधी में हुई चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया है।
एसपी बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
*क्या था मामला:*
थाना अतर्रा क्षेत्र की रहने वाली श्रीमती आशा ने 11 सितंबर को तहरीर दी थी कि वह परिवार के साथ काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। इसी दौरान 1 सितंबर की रात को उनके घर में चोरों ने धावा बोल दिया था।
तहरीर के आधार पर थाना अतर्रा में मु0अ0सं0 336/26 धारा 305(1)/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को खम्हौरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. दीपू पुत्र बन्ना उर्फ हरवंश निवासी ग्राम नगनेधी, थाना अतर्रा
2. सलीम पुत्र बन्ना उर्फ हरवंश निवासी ग्राम नगनेधी, थाना अतर्रा - दोनों सगे भाई हैं।
*बरामदगी:*
पुलिस ने इनके कब्जे से 350 रुपये नगद, 570 मिलीग्राम का पीली धातु का 1 लॉकेट, 29 ग्राम के सफेद धातु के 2 कड़ा, 930 मिलीग्राम की पीली धातु की 4 नथिया, 1 सैमसंग फ्रिज, 1 एलजी पंखा, 1 सिलाई मशीन, 2 क्विंटल गेहूं की 4 बोरी और 1 क्विंटल चावल की 2 बोरी बरामद की है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 बालमुकुन्द शुक्ला, कांस्टेबल नीलू आर्या, अर्जुन वर्मा, विकास वर्मा और सचिन यादव शामिल रहे।
Atarra, Banda | Sep 23, 2026